फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Files Movie X Review: 'उदयपुर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म देखकर क्या बोले नेटिजन्स? जानिए

Fri, 08 Aug 2025 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Netizens Reaction On Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' आज शुक्रवार 08 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी इस फिल्म पर नेटिजन्स क्या कह रहे हैं? जानते हैं
विज्ञापन
'उदयपुर फाइल्स' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर शुरू से विवाद रहा है। तमाम बाधाओं को पार करने के बाद फिल्म आखिर आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में सज गई है। यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में हुए बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है। साल 2022 में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। फिल्म की थिएटर रिलीज के बाद इसे देखने पहुंचे दर्शक कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं? जानिए

विज्ञापन

थिएटर्स में लगे नारे
'उदयपुर फाइल्स' को दर्शक दिल छूने वाली फिल्म बता रहे हैं। इस फिल्म को देखकर दर्शक भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें फिल्म देखने के बाद दर्शक भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। 

अमित जानी को दी बधाई
यूजर्स इस फिल्म को दिल छूने वाली फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'एक दर्जी की दास्तां, 'उदयपुर फाइल्स'। सनातन के लिए सब कुछ दाव पर लगाने के लिये अमित जानी को बधाई'। एक यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग फिल्म'।
 
विज्ञापन

कन्हैयालाल के परिवार को दिया जाएगा फिल्म की कमाई का एक चौथाई हिस्सा
कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, यह फिल्म हर भारतीय को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा कि 'उदयपुर फाइल्स' से होने वाली कमाई का एक चौथाई हिस्सा कन्हैयालाल के परिवार को दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें