फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: कोल्हापुरी चप्पल में एक्शन! क्या है प्रियंका के किरदार का माहिष्मति कनेक्शन? यहां जानिए

Wed, 12 Nov 2025 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra First From GlobeTrotter: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आज बुधवार को रिलीज हुआ। इस पर नेटिजन्स ने दिलचस्प रिएक्शन दिए हैं। साथ ही उनके किरदार का माहिष्मति से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बाहुबली' फेम निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' में प्रियंका चोपड़ा अहम रोल में नजर आएंगी। आज उनके किरदार से पर्दा उठा दिया गया है। देसी गर्ल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील हुआ है। सामने आए पोस्टर में यूं तो वे साड़ी पहने नजर आ रही हैं। मगर, हाथों में बंदूक थामे नजर निशाने पर है। कोल्हापुरी चप्पल पहले अनोखे एक्शन अवतार से प्रियंका ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वे फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका अदा करती दिखेंगी। जानिए दर्शक क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन


राजामौली ने कहा- 'दुनिया मंदाकिनी के रंग देखने को बेकरार'
निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ में बड़ा खूबसूरत कैप्शन लिखा है। राजमौली ने लिखा है, 'वह महिला, जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। देसी गर्ल, आपका स्वागत है। दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है।
 

यूजर्स ने जोड़ा माहिष्मति कनेक्शन, पूछा सवाल
राजामौली के पोस्ट पर नेटिजन्स रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स 'बाहुबली' फिल्म के माहिष्मति साम्राज्य से भी कनेक्शन जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'राजामौली आखिर क्या बना रहे हैं? क्या हमें माहिष्मती जैसी एक और दुनिया देखने को मिलेगी'?
 
 

कोल्हापुरी चप्पल में एक्शन से जीता दिल
प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की साड़ी पहने हैं। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल कैरी हैं। उनके इस लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने लिखा, 'कोल्हापुरी चप्पल के साथ एक्शन'
 
 

एक यूजर ने दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी की फोटो शेयर की है। साथ में लिखा है, 'इस फिल्म में हमें प्रियंका का एक अलग रूप देखने को मिलने वाला है।'
 
विज्ञापन

इंडस्ट्री की क्वीन लौट रही है
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर शेयर किया है। उनके पोस्ट पर भी नेटिजन्स ने दिलचस्प रिएक्शन दिए हैं। कई सेलेब्स ने भी देसी गर्ल की तारीफ की है। कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा है, 'क्वीन'। प्रियंका के फैंस लिख रहे हैं, 'इंडस्ट्री पर राज करने क्वीन लौट रही है'।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें