फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए आर रहमान के म्यूजिक पर धनुष ने गाया शानदार गाना, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

Wed, 12 Nov 2025 09:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Viral Video: अभिनेता धनुष जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आने वाले हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं इसमें क्या है?
विज्ञापन
ए आर रहमाना, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज एक्टर धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान से कुछ बात करते हैं। इसके बाद ए आर रहमान म्यूजिक बजाते हैं और धनुष गाना गाते हैं। गाना सुन कर वहां खड़े लोग खुश हो जाते हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

धनुष ने एआर रहमान को दिया धन्यवाद 
धनुष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'इस तरह के मौके खास होते हैं। एआर रहमान सर धन्यवाद। आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।'
 

एल्बम लॉन्च इवेंट हुआ
11 नवंबर को दिल्ली में फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च इवेंट होना था। लेकिन धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए मेकर्स ने इस इवेंट को कैंसिल कर दिया था। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि ‘दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, हमने आज का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात इस इवेंट का आयोजन सादगी के साथ हुआ। इसमें फिल्म से जुड़े कई कलाकार नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हैं।
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' एक म्यूजिकल फिल्म है। इसे हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। इसके गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसमें धनुष और कृति सेनन के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, और कृष्ण कुमार हैं। यह फिल्म इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें