शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज
नेहा धूपिया और अंगद के नए शो 'डबल डेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टाइटल की तरह ही, यह भी काफी मजेदार है। इस शो में रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, भारती सिंह-हर्ष और तेजस्वी प्रकाश-करण सहित कई चर्चित कपल नजर आएंगे। खूब सारी तफरी और हंगामा भी होगा।
अलग है इस शो का फॉर्मेट
यह शो एक सेलिब्रिटी-आधारित नॉन-फिक्शन सीरीज है, जिसका मकसद इंटरव्यू के आम फॉर्मेट से हटकर, केमिस्ट्री, सहजता और बिना किसी स्क्रिप्ट के चर्चा करना है। ट्रेलर में इस शो की पहली झलक दिखाई गई है। यह शो गेम्स, एक्टिविटीज और बेबाक बातचीत पर आधारित है। नेहा और अंगद 'डबल डेट' के जरिए पहली बार एक साथ दर्शकों से बतौर होस्ट रूबरू होंगे।
तीसरी बार पिता बनने वाला है 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' फेम यह एक्टर, गर्लफ्रेंड एलिस के साथ करेंगे बच्चे का स्वागत
क्या है शो का आइडिया?
शो के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए नेहा और अंगद ने कहा कि वे कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो यह दिखाए कि लोग औपचारिक इंटरव्यू के बजाय असल जिंदगी में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते समय कैसा व्यवहार करते हैं? उन्होंने एक साझा बयान में कहा, 'हम चाहते थे कि हमारे मेहमान बेफिक्र, इमोशनल, सहज और पूरी तरह से खुद जैसे हों। बिना किसी मुश्किल या फंसाने वाले सवालों के डर के'। शो का पहला एपिसोड कल गुरुवार 14 मई को प्रसारित होगा, जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे।