फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में इंडियन पवेलियन पहुंचीं कल्याणी प्रियदर्शन; ऑल व्हाइट लुक में लगीं ग्लैमरस

Wed, 13 May 2026 08:10 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

79th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। भारतीय अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। कान के भारत पवेलियन में उन्होंने खूबसूरत अंदाज में शिरकत की।
विज्ञापन
कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 12 मई से फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन शुरू हो चुका है। यह फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा। यहां सिनेमा और फैशन जगत की दुनियाभर की मशहूर हस्तियां पहुंचेंगी तो कई फिल्मों के प्रीमियर होंगे। भारत से भी कई चर्चित एक्ट्रेस हर साल यहां पहुंचती हैं। आलिया भट्ट ने अपने रेड कार्पेट लुक से समा बांध दिया है। वहीं, कल्याणी प्रियदर्शन को भी कान में देखा गया है।

विज्ञापन


Alia Bhatt: कान से सामने आया आलिया का तीसरा लुक, भारत पवेलियन के उद्घाटन पर पहुंचीं; साथ दिखे आशुतोष गोवारिकर

Trending Videos

कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब
ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं कल्याणी
कल्याणी प्रियदर्शन कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन आज बुधवार को खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने कान के भारत पवेलियन में शिरकत की। इस दौरान वे ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं। कल्याणी ने एक पैनल चर्चा में भी हिस्सा लिया।
 

कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : वीडियो ग्रैब
गुनीत मोंगा भी आईं नजर
पैनर चर्चा के दौरान कल्याणी के साथ नामी प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा भी नजर आ रही हैं। कल्याणी प्रियदर्शन चर्चित भारतीय अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में सक्रिय हैं। अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत कल्याणी ने सहायक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की और तेलुगु फिल्म 'हैलो' से अभिनय की शुरुआत की।

Alia Bhatt: तस्वीरों में देखिए आलिया भट्ट का कान फिल्म फेस्टिवल वाला लुक; नेटिजंस बोले- 'रूप चौधरी छा गई'
विज्ञापन

कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय से हुमा तक, कई सेलेब्स लेंगे हिस्सा
कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दक्षिण फ्रांस के कान शहर में हुआ है। सिनेमा और फैशन के इस ग्लोबल फेस्टिवल में भारतीय सिने जगत की चर्चित हस्तियां हिस्सा लेती हैं। आलिया भट्ट लगातार अपने लुक्स को लेकर ध्यान खींच रही हैं। ऐश्वर्या राय भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती हैं। वहीं, हुमार कुरैशी और तारा सुतारिया भी इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें