फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध’ का बनेगा तेलुगु रीमेक? जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

Thu, 11 Dec 2025 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Vadh Telugu Remake: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर हिंदी फिल्म ‘वध’ का अलग-अलग भाषाओं में रीमेक बन रहा है। मराठी के बाद इस फिल्म का तेलुगु रीमेक बनने वाला है। जानिए, ‘वध’ फिल्म के तेलुगु रीमेक से जुड़ा अपडेट। 

विज्ञापन
फिल्म 'वध' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ का एक पोस्टर रिलीज हुआ। साल 2022 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। फिल्म को इतनी तारीफ मिली की इसका मराठी रीमेक बनाया गया। अब ‘वध’ फिल्म का तेलुगु रीमेक भी बनने वाला है। 

तेलुगु प्रोडक्शन हाउस बनाएगा ‘वध’ का रीमेक

विज्ञापन

फिल्म ‘वध’ की सफलता के बाद ‘वध 2’ इन दिनों चर्चा में है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी। इस बार भी फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा दमदार किरदारों में नजर आएंगे। लेकिन ‘वध 2’ की रिलीज से पहले चर्चा है कि ‘वध’ का तेलुगु रीमेक बनेगा। एक बड़ा तेलुगु प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म को बनाएगा। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘वध 2’ से सामने आया नया पोस्टर, इस अंदाज में दिखे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता; शुरू हुआ फिल्म का काउंटडाउन
विज्ञापन


तेलुगु रीमेक में कौन करेगा लीड रोल? 
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ को साउथ आडियंस के लिए बनाए जाने की पूरी प्लानिंग हो चुकी है। तेलुगु रीमेक में अभिनेता वेंकटेश को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। वेंकटेश ने यह किरदार स्वीकार किया या नहीं, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन बताते चलें कि फिल्म ‘वध’ का लीड कैरेक्टर बहुत ही दमदार है। 

फिल्म फेस्टिवल में सराही गई ‘वध 2’ 
फिल्म ‘वध’ को ऑडियंस ने पसंद किया। साथ ही ‘वध 2’ को कई फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया। इस फिल्म को रिलीज से पहले 56वें आईएफएफआई 2025 में काफी तारीफ मिली। गाला प्रीमियर सेक्शन में इसकी स्क्रीनिंग हाउसफुल रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें