फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: चिरंजीवी की फिल्म में हुई इस फीमेल सुपरस्टार की एंट्री, मेकर्स ने ऐसे किया एक्ट्रेस का वेलकम

Sat, 17 May 2025 06:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi’s Mega 157: चिरंजीवी अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। अब इस फिल्म में फीमेल लीड की एंट्री हुई है। जानिए कौन ये अभिनेत्री।
विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@chiranjeevikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्मों का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों चिरंजीवी निर्देशक अनिल रविपुडी की फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। इस फिल्म को अभी ‘मेगा157’ के नाम से बुलाया जा रहा है। अब इस फिल्म में साउथ की फीमेल सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

तेलुगु सिनेमा में नयनतारा की वापसी

विज्ञापन

चिरंजीवी की ‘मेगा157’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा की है। मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस का चयन कर लिया है। ये लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री नयनतारा हैं। इस फिल्म के जरिए नयनतारा तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 

मेकर्स ने साझा किया प्रोमो
नयनतारा के फिल्म में शामिल होने की घोषणा मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। निर्देशक अनिल रविपुडी ने नयनतारा की फिल्म में एंट्री करने की घोषणा करते हुए एक प्रोमो एक्स पर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खूबसूरती की क्वीन नयनतारा का हमारे ‘मेगा157’ के सफर में स्वागत है। वह एक बार फिर हमारे मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपनी कला और खूबसूरती की शान लेकर आई हैं।”

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आई ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही फिल्म

 

Trending Videos
विज्ञापन

चिरंजीवी और नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी के साथ नयनतारा की तीसरी फिल्म
मेकर्स की इस पोस्ट को चिरंजीवी ने री-शेयर करते हुए लिखा, “हैट्रिक फिल्म के लिए स्वागत है नयनतारा।” दरअसल, चिंरजीवी के साथ ये नयनतारा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले नयनतारा और चिरंजीवी की जोड़ी 2019 में ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ और 2022 में आई ‘गॉडफादर’ में नजर आ चुकी है। इस फिल्म को निर्देशक अनिल रविपुडी की पिछली फिल्मों की तरह कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें