‘शादी-समारोहों में डांस करने के सवाल पर मैं परेशान हो जाता हूं’
नवाजुद्दीन ने आगे मौजूदा वक्त के एक्टर्स के बारे में बात करते हुए कहा, “आजकल अभिनेताओं के पास पैसा, शोहरत और लग्जरी है, इसलिए उन्हें समाज का हिस्सा होने का एहसास होता है। मैं अभी भी समाज में फिट होने की कोशिश कर रहा हूं। जब लोग शादियों में नाचने के लिए मुझसे सवाल करते हैं तो मैं परेशान हो जाता हूं, लेकिन भांडगिरी जारी रहती है।” नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ में बारात में गाने वाले एक व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। वो सिर्फ एक गाने में ही थे।
यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: 'केसरी चैप्टर 2' की कामयाबी से मजबूत हुईं अनन्या पांडे, लेना चाहती हैं ये जोखिम
‘कोस्टाओ’ में नजर आए हैं नवाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘कोस्टाओ’ में नजर आए थे। सेजल शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस महीने की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज हुई है।