फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगी सेरेमनी; जानिए कब और कहां होगा आयोजन?

Mon, 07 Sep 2026 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

National Film Awards Ceremony: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार एक बदलाव हो रहा है। इस बार सेरेमनी का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर होगा। 
विज्ञापन
कब और कहां होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में होता है। मगर, अब इसमें बदलाव हो रहा है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के बाहर होगा। जानिए कब और कहां होगी यह सेरेमनी?

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू प्रदान करेंगी सम्मान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। आज सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
केवड़िया, जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, वहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 597 फीट ऊंची है। इसका उद्घाटन साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

कब और कहां होंगा 72वें वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1954 में पहली बार हुआ था समारोह
साल 1954 में पहला नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था, जहां तब से ज्यादातर अवॉर्ड समारोह आयोजित किए गए हैं। जुलाई में घोषित इन अवॉर्ड्स का 72वां संस्करण इस परंपरा से अलग होगा।
विज्ञापन

आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आर्टिकल 370' बेस्ट फीचर फिल्म
  • 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। 
  • मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को 'ब्रह्मयुगम' और 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
  • विनायक दामोदर सावरकर पर बनी बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें