छोटे कलाकारों के लिए कही ये बात
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वह उन वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और दूसरे लोगों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखे, जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हुए क्रिएटिव इकॉनमी में योगदान दे रहे हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'कृपया यह सुनिश्चित करें कि इस इंडस्ट्री में योगदान देने वाले वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को सम्मान के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिले।'
राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि पिछले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि फिल्म क्रू के हर सदस्य के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को इंडस्ट्री की वर्क कल्चर का अहम हिस्सा बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- अनंत नाग: 'आश्रम में पला बढ़ा, पापी पेट के लिए..'; सम्मान पाकर भावुक हुए अभिनेता, सुनाई संघर्ष की कहानी