पुरस्कार पाकर रोमांचित हैं अभिनेता
अभिनेता पवन कहते हैं, ‘सेना पर आधारित फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर मैं रोमांचित हूं।’ अभिनेता ने कहा, ‘मेरे लिए वर्दी हीरो है और मैं किसी को भी इसका अपमान करने की इजाजत नहीं देता। इसलिए, फौज की प्रशंसा करने वाली फिल्म में भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है और इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना, उस गर्व को दोगुना कर देता है। बता दें कि फौजा हरियाणा के एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जिसके परिवार से लोग सेना में लंबे समय से सेवा देते आए हैं।
Malaika Arora: मेलबर्न की सड़कों पर पोज देती दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर बढ़ाई हलचल
भारतीय सेना को बताया सबसे बहादूर
अभिनेता पवन मल्होत्रा ने ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ ‘बाघ बहादुर’, ‘चिल्ड्रन ऑफ वॉर’ जैसी कई फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘जब वी मेट’, ‘मुबारकां’ जैसी हिट फिल्में भी की हैं। पवन भारतीय सेना को विश्व की सबसे बहादुर सेना कहते हैं।
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं रणवीर शौरी