फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने कान में पायल कपाड़िया को ग्रैंड प्रिक्स जीत की दी बधाई, बोले- आप पर नाज है

Sun, 26 May 2024 05:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पायल कपाड़िया को बधाई देते हुए लिखा है, 'भारत को पायल कपाड़िया पर उनके काम 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है'। 
विज्ञापन
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने कल कान फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रच दिया। उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के लिए उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पायल के लिए एक बधाई संदेश लिखा है --
विज्ञापन

 

 देश के लिए ऐतिहासिक पल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पायल कपाड़िया को बधाई देते हुए लिखा है, 'भारत को पायल कपाड़िया पर उनके काम 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। एफटीआईआई की पूर्व छात्रा की उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमक रही है। यह भारत के समृद्ध रचनात्मकता की एक झलक देती है'। 

Actress: करोड़ों रुपये का टैक्स भरती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जानें कौन है सबसे बड़ा टैक्सपेयर
विज्ञापन


नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी पायल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे लिखते हैं, 'पायल आपको मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल आपके असाधारण कौशल का सम्मान है बल्कि यह भारतीय फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा। आप पर देश को गर्व है'। पायल की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' ने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता है। इसके साथ ही पायल ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बनी गई हैं।
विज्ञापन


Movies Shot in Kashmir: कश्मीर में चल रही है 'सिंघम अगेन' की शूटिंग, इन फिल्मों में भी दिखी घाटी की सुंदरता

30 वर्ष में पहली बार मिला यह सम्मान 
पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट'को पाल्मे डी'ओर के बाद महोत्सव का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। उनकी यह फिल्म पिछले तीस वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। पायल कपाड़िया पहली भारतीय महिला निर्देशक हैं जिनकी फिल्म पहली बार मुख्य प्रतियोगिता में प्रदर्शित की गई है। उन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी अभिनेता वियोला डेविस के हाथों से दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें