दलजीत कौर ने जिस पोस्ट को डिलीट किया है उसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है। पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं ।क्या वो घर मेरा है'।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2023 में वे निखिल पटेल के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी थीं। इससे पहले उनकी पहली शादी टीवी के मशहूर अभिनेता शालीन भनोत के साथ हुई थी। जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी। आइए आज आपको बताते हैं दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ऐसा क्या पोस्ट किया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
निखिल को है शादी से इनकार
दलजीत कौर ने जब दूसरी बार निखिल पटेल से शादी रचाई तब वे टीवी इंडस्ट्री को छोड़ कर उनके साथ केन्या चली गई थीं। पिछले कई महीनों से अफवाहों का बाजार गर्म था कि उनके और निखिल के बीच में चीजें सही नहीं चल रही हैं। वहीं आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि निखिल उनकी और अपनी शादी को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।
पोस्ट किया डिलीट
दलजीत कौर ने जिस पोस्ट को डिलीट किया है उसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है। हर दीवान पे मेरी साड़ी वहीं है और पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं ।क्या वो घर मेरा है'।
फैंस कर रहे हैं समर्थन
दलजीत कौर ने पोस्ट में आगे लिखा था, 'आपलोग क्या कहना चाहेंगे इस पर। क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी'। दलजीत कौर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे यहीं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्लीज उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ये धोखाधड़ी है। आपकी निखिल पटेल के साथ शादी हुई थी। वे ऐसे कैसे बोल सकते हैं'।