फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदमुरी बालकृष्ण के जबरा फैन ने एक लाख रुपये में खरीदा 'अखंडा 2' का पहला टिकट, जर्मनी में हुई थी नीलामी

Mon, 01 Dec 2025 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2 Movie Ticket: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अखंडा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला टिकट बिका। एक नीलामी में नंदमुरी के जबरा फैन ने इसे एक लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
'अखंडा 2' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अखंडा 2' अपनी रिलीज के एकदम नजदीक है। यह फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले हाल ही में जर्मनी में आयोजित एक नीलामी में नंदमुरी बालकृष्ण के जबरा फैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। उसने फिल्म का पहला टिकट एक लाख रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन

'अखंडा 2' - फोटो : X
फिल्म के वितरक ने आयोजित किया था नीलामी इवेंट
नंदमुरी बालकृष्ण को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। उनकी आगामी फिल्म 'अखंडा 2' के लिए एक जबरा फैन ने जर्मनी में आयोजित नीलामी में फिल्म का पहला टिकट एक लाख रुपये में खरीदा है। यह इवेंट फिल्म के वितरक तारक रामा एंटरटेनमेंट्स ने जर्मनी ने आयोजित किया था। 

'अखंडा 2' - फोटो : X
वितरक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
तारक रामा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फैन को टिकट लेते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है कि फिल्म 'अखंडा 2' का पहला टिकट खरीदने के लिए पांच क्षेत्रों में फैंस के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था। साथ ही यह भी दावा किया कि फिल्म के राइट्स जर्मनी में किसी तेलुगु फिल्म के लिए अब तक की बड़ी कीमत पर खरीदे गए हैं। नंदमुरी के फैन राजशेखर पार्नापल्ली ने एक लाख रुपये की मोटी धनराशि देकर पहला टिकट खरीदा है।
 
विज्ञापन

प्रशंसकों के 'मन बलैया' हैं नंदमुरी
टिकट खरीदने पर नंदमुरी के फैन ने कहा कि 'मैं दुनिया के किसी भी देश में रहूं, मैं हर जगह बलैया का फैन हूं। यह टिकट खरीदकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है'। बता दें कि नंदमुरी अपने प्रशसंकों के बीच 'मन बलैया' नाम से लोकप्रिय हैं। एक्टर के फैन ने यह भी कहा कि उन्होंने बालकृष्ण की फिल्मों की रिलीज पर कटआउट और बैनर लगाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें