तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह है भरे मंच पर उनका अभिनेत्री अंजलि को धक्का देना। अब लोगों का कहना है कि नंदमुरी बालकृष्ण तब नशे में थे, जब उन्होंने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में तेलुगु अभिनेत्री अंजलि को धक्का दिया। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वायरल तस्वीर देखने के बाद एक बार फिर अभिनेता को आड़े हाथों ले लिया। वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि वहां एक बोतल थी, जिसमें यूजर्स को लगता है कि शराब भरी हुई थी। बोतल का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों ने अनुमान लगाया कि जब वे अंजलि के साथ मंच पर थे तो वे नशे में थे।
निर्माताओं का बयान
हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अफवाहों को खारिज कर दिया। गैंग्स ऑफ गोदावरी के निर्माता नागा वामसी ने गुरुवार को प्रेस से बात की और कहा कि वीडियो में दिख रही बोतल को सीजीआई का इस्तेमाल करके डाला गया था। निर्माता नागा वामसी ने दावा किया, 'वीडियो में वह बोतल सीजी के जरिए डाली गई थी। असल में वहां कोई बोतल थी ही नहीं।'
Father Daughter Duo: इन स्टार्स का है अपनी बेटियों से गहरा नाता, बेस्ट पापा की लिस्ट में शाहरुख और चंकी भी हैं
यह है पूरा मामला
दरअसल, अभिनेता लोगों के निशाने पर तब आ गए, जब कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। बालकृष्ण अभिनेत्री अंजलि की आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि थे, जिसमें विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी उनके साथ थे। वायरल हो रहे वीडियो में बालकृष्ण मंच पर अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दिए, क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुन पा रही थीं। हालांकि, अंजलि ने मंच पर इसे हंसी में उड़ा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मंच पर उनके असभ्य और अपमानजनक व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की।
Neena Gupta: 'पंचायत 3' की सह कलाकार सुनीता से जलती थीं नीना गुप्ता, बोलीं- बिल्कुल अलग हैं हम दोनों...
लोगों के गुस्से का शिकार हुए अभिनेता
अभिनेता को अपना भाषण देने और कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वीडियो में अभिनेता को बीच मंच पर आते ही अंजलि से हटने के लिए कहते हुए देखा गया। वे से गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने अंजलि को धक्का देकर किनारे कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस वीडियो को देख सभी उनकी आलोचना करने लगे। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी उनकी आलोचना की थी। हालांकि, अब तक इस घटना पर न तो अभिनेता की ओर से कोई सफाई आई है और न ही अभिनेत्री अंजलि ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
Chandu Champion: जोश और जज्बे से भरपूर चंदू चैंपियन का दूसरा गाना जारी, कार्तिक ने साझा किया शूटिंग का अनुभव