फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश, किंग खान के लिए बनाना चाहती हैं खास ड्रेस

Sun, 26 May 2024 01:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कान फिल्म फेस्टिवल में फैशन का जलवा बिखेरने के बाद नैंसी त्यागी अब बॉलीवुड के किंग खान के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती हैं। बॉलीवुड सितारों के लगातार आ रहे है मैसेज।
विज्ञापन
नैंसी त्यागी-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म फेस्टिवल में जितनी वाहवाही ऐश्वर्या राय बच्चन या फिर कियारा आडवाणी नहीं बटोर पाईं। उससे कहीं ज्यादा सराहना फैशन इंफ्लुएंस नैंसी त्यागी की हो रही है। उत्तर प्रदेश से कान फिल्म फेस्टिवल तक का सफर तय करने वाली नैंसी ने अपने आउटफिट्स से बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स को मात दे दी है। कान फिल्म महोत्सव में हर नजर अपनी तरफ खींचने वाली नैंसी ने छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक का सफर तय किया है। सोनम कपूर से लेकर भूमि पेडनेकर, रिया कपूर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपना समर्थन दिया है। नैंसी ने अपनी एक ख्वाहिश की हैं कि वह किंग खान के लिए एक ड्रेस डिजाइन करनी चाहती हैं।
विज्ञापन


लगातार मिल रहे हैं सितारों के मैसेज
प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी सफल शुरुआत के बाद, नैंसी त्यागी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने 'कान' के सफर के बारे में बातचीत की और बताया कि कैसे उन्हें पूरे देश से अपार प्यार मिल रहा है। जब इंटरव्यू के दौरान नैंसी से पूछा गया कि क्या वह शाहरुख खान के लिए कुछ बनाना चाहेंगी, तो इस पर नैंसी ने जवाब देते हुए कहा, ''मैं शाहरुख खान के लिए कोट पेंट बनाऊंगी।'' जब नैंसी से पूछा कि क्या आप आदमियों के कपड़े बना लेती हैं, तो इस बात पर नैंस ने जवाब देते हुए कहा, ''नहीं, लेकिन मैं उनके लिए (शाहरुख खान) सीख लूंगी।'' साथ ही नैंसी ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें लगातार कई सितारों के संदेश मिल रहे हैं, जिनमें अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

नैंसी के चर्चित आउटफिट्स
उत्तर प्रदेश में जन्मी नैंसी त्यागी ने कान फिल्म फेस्टिवल में खुद का सिला हुआ गाउन पहनकर इतिहास रच दिया है। इतना बड़ा तो उनका सपना भी नहीं था, लेकिन सच होने के बाद नैंसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। नैंसी का कान फिल्म फेस्टिल के स्पेशल इवेंट का लुक भी सभी को बेहद पसंद आया। नैंसी पिंक रफ्फल्ड गाउन पहनें नजर आई थीं, तो वहीं दूसरे लुक में उन्होंने हेड एंब्रोइडरी वाली साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने खुद ही तैयार किया था। अपने तीसरे आउटफिट में नैंसी ने ब्लैक आउटफिट पहना और इसे भी खुद नैन्सी ने ही स्टाइल किया था। इस ब्लैक आउटफिट के साथ एक कॉर्सेट, टेल वाली स्कर्ट और स्टोल का परफेक्ट ब्लेंड है। नैंसी का हर लुक बेहद एलिगेंस दिखा। 
विज्ञापन

 
सोनम ने सबसे पहले की थी प्रशंसा
कान में नैंसी की पहली उपस्थिति पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले उनकी प्रशंसा की थी। सोनम ने नैंसी के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी और उसमें लिखा था, ''रेड कार्पेट पर मैंने जो सबसे प्यारा पल देखा है। नैंसी ने अपनी पहली पोशाक खरोंच से बनाई, और यह उसके लिए एक सपना सच होने जैसा था।'' यही नहीं बल्कि नैंसी की दूसरी ड्रेस को लेकर भी सोनम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''कान में सबसे अच्छा पहनावा।'' साथ ही सोनम ने नैंसी से अनुरोध करते हुए कहा कि वह उनके लिए एक ड्रेस बनाएं। सोनम ने लिखा, ''मेरे लिए कुछ बनाओ''। सोनम के इस पोस्ट के बाद नैंसी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "सोनम कपूर इतनी बड़ी सेलिब्रिटी हैं, उन्होंने मेरे लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं सोच भी नहीं सकती। मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं।" 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें