फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार
- फोटो : एक्स @Festival_Cannes
77वां कान फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए बेहद खास रहा है। इस समारोह में निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म की उपलब्धि से काफी खुश नजर आ रहे हैं। दुनियाभर के लोग पायल कपाड़िया को उनकी इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं।