फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: नाना पाटेकर को एक बच्चे की तरह लगते हैं शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन को लेकर किया ये दिलचस्प खुलासा

Wed, 26 Jun 2024 01:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाना पाटेकर अपने शानदार अभिनय और बेबाकपन के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को लेकर खुल कर बातचीत की है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-नाना पाटेकर, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्हें शानदार अभिनय क्षमता के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों अभिनेताओं की दिल खोल कर तारीफ की है। शाहरुख को लेकर उन्होंने कहा कि वो आज भी उनसे बेहद प्यार से मिलते हैं। 

विज्ञापन


नाना के लिए शाखरुख एक बच्चे की तरह हैं
नाना पाटेकर और शाहरुख खान एक साथ फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जुगलबंदी को काफी पसंद किया गया था। हाल ही में, दिग्गज अभिनेता ने किंग अभिनेता की काफी तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि शाहरुख आज भी उनसे काफी प्यार से मिलते हैं और वो आज भी उन्हे नहीं भूले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा,"आज भी वह मुझसे बहुत प्यार से मिलते हैं। लोग भूल जाते हैं, लेकिन वह नहीं भूले हैं। मेरे लिए, वह अभी भी एक बच्चे की तरह हैं। मैं वास्तव में उनसे बहुत प्यार करता हूं।"
अर्जुन कपूर की ये फिल्में हुई थीं फ्लॉप
विज्ञापन

हाल में ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिले थे दोनों
नाना पाटेकर ने आगे बताया कि हाल में ही वह दोनों गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिले थे। इस दौरान शाहरुख उनसे बेहद प्यार से और आदर के साथ पेश आए। नाना के मुताबिक, शाखरुख उनसे ऐसे मिले, जैसे कि कोई समय नहीं बीता है, दोनों के बीच ऐसे मुलाकात हुई जैसे कल ही दोनों ने साथ काम किया हो। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने फिर से दोहराया की शाखरुख उन्हें एक बच्चे के जैसे लगते हैं।  
विज्ञापन

Jayam Ravi: आरती से तलाक लेने जा रहे हैं जयम रवि? पत्नी ने सोशल मीडिया से अभिनेता के साथ हटाई तस्वीरें
अमिताभ ने नाना को लिखी थी चिट्ठी
इस इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन को लेकर भी बात की। उन्होंने कल्कि 2898 एडी अभिनेता के साथ काम करने को लेकर अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कोहराम के सेट पर अमिताभ के साथ अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि वो दोनों नियमित तौर पर मिलते तो नहीं थे, लेकिन अक्सर बातचीत किया करते थे। इस बीच उन्होंने अमिताभ के द्वारा लिखी चिट्ठी का भी जिक्र किया, जो उन्होंने नाना की 26/11 फिल्म में उनके काम को देखने के बाद लिखी थी। इस चिट्ठी में अमिताभ ने उनके काम की तारीफ की थी। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। 
Jeremy Renner: चोट से अब तक ठीक से उबर नहीं सके हैं जेरेमी रेनर, छलका अभिनेता का दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें