फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna Birthday: साउथ एक्टर नागार्जुन के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़, जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे प्रशंसक

Fri, 29 Aug 2025 03:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता नागार्जुन के ढेर सारे फैंस उनके घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 29 अगस्त के दिन तमिल इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले अभिनेता नागार्जुन अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये दिन एक्टर के फैंस के लिए काफी खुशी वाला पल है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नागार्जुन के ढेर सारे फैंस अभिनेता के घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। देखें वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नागार्जुन के जन्मदिन पर फैंस उनके घर पर बधाई देने पहुंच गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे हैं। हालांकि उन्हें देख अभिनेता ने अंदर से ही दीवाल पर खड़े होकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं और उनके साथ सेल्फी लेते हैं। इस वीडियो में नागार्जुन ब्लैक आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, साउथ के लोग अपने एक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे किंग। वहीं एक और यूजर ने कहा, जन्मदिन की बधाई मास। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Do You Wanna Partner Trailer: तमन्ना-डायना की सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कॉमेडी अंदाज


एक नजर नागार्जुन की फिल्मों पर
नागार्जुन ने अभी तक के सिनेमाई करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं। लेकिन अभिनेता की कुछ शानदार फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 'शिवा', 'गीतांजलि', 'क्रिमिनल', 'मास', 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 1', 'द घोस्ट' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। नागार्जुन की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म की बात करें, तो 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 1' है, जो सबसे पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें