फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Do You Wanna Partner Trailer: तमन्ना-डायना की सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कॉमेडी अंदाज

Fri, 29 Aug 2025 03:04 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Do You Wanna Partner Trailer Released Out Now: तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की कॉमेडी सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
डू यू वाना पार्टनर - फोटो : इंस्टाग्राम- अमेजन प्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की आगामी वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन


कैसा है सीरीज का ट्रेलर?
तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर मेकर्स ने जारी किया है। 2 मिनटर 57 सेकेंड के इस ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे दो महिलाएं शिखा और अनाहिता अपने नए बिजनेस को शुरू करती हैं। इसमें उन्हें धैर्य और संघर्ष को बेहद ही शानदार ढंग से दिखाने का प्रयास किया जाता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी देखने को मिलती है। इस सीरीज को युवाओं पर फोकस किया गया है, जो दर्शकों को प्रेरणा देने का काम भी कर सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सिंगर अमाल मलिक की सोच पर दुखी हुईं गौहर खान, अपने देवर आवेज दरबार के सपोर्ट में किया पोस्ट
विज्ञापन




कब रिलीज होगी सीरीज?
कोलिन डी कुन्हा और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ 12 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं, इस सीरीज को मिथुन गोंगोपाध्याय और निशांत नायक द्वारा निर्मित किया गया है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के अलावा जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: SSKTK Teaser X Review: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के टीजर ने जगाई उत्सुकता, दर्शक बोले- फुल एंटरटेनिंग

तमन्ना भाटिया के आगामी प्रोजेक्ट्स
तमन्ना भाटिया के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं एक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट इंतजार कर रहा है। सबसे चर्चित फिल्म उनकी 'वीवन' है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है और यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें