निर्देशक चंदू मोंडेती की तेलुगु फिल्म 'थंडेल' में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म 'थांडेल' के निर्माण जोरो पर है। अब नागा चैतन्य की एक और फिल्म को लेकर खबर सामने आई है कि वह जल्द ही निर्देशक कार्तिक दांडू की एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं।
रोमांटिक फिल्म
मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य ने निर्देशक कार्तिक दांडू के साथ एक और फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। यह पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म होगी। इस फिल्म में नागा चैतन्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस आगामी फिल्म को लेकर और भी कलाकारों के लिए बीतचीत चल रही है। हो सकता है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हो जाए। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म के लिए श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा (एसवीसीसी) द्वारा फंड इकट्ठा किया जाएगा।
नागा चैतन्य
अक्किनेनी नागा चैतन्य एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा अपने अभिनय के लिए जानें जाते हैं। एक्टर अक्किनेनी नागा चैतन्य जानें-मानें साउथ अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य ने साल 2009 में आयी तेलुगु फिल्म जोश से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और उन्हें साल 2010 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'ये माया चेसावे' से सफलता मिली। इस फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
साई पल्लवी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभीतक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Raashi Khanna: राशि खन्ना का खुलासा, स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही साइन की तेलुगु फिल्म 'बाक'