फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: तलाक के बाद एक बार फिर घर बसाने को तैयार हैं नागा चैतन्य? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

Wed, 29 Mar 2023 12:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें आई थीं, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो गए थे। हालांकि, इन खबरों पर दोनों में से किसी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। अब एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
नागा चैतन्य - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर नागा चैतन्य अपनी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। नागा अपनी एक्स वाइफ साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से साल 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद नागा और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें आई थीं, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो गए थे। हालांकि, इन खबरों पर दोनों में से किसी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। अब एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

नागा और शोभिता की तस्वीरें हुईं वायरल
साउथ अभिनेता नागा और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें नागा एक रेस्टोरेंट में हैं और शेफ के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं तस्वीर के बैकग्राउंड में उनकी कथित गर्लफ्रेंड  शोभिता धुलिपाला भी बैठे नजर आ रही थी। शोभिता ने तस्वीर में अपने चेहरे पर हाथ रखा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।


यूजर्स ने दिया जमकर रिएक्शन
नागा और शोभिता की वायरल इस तस्वीर में फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है नागा डेट पर गए हैं। कितनी प्यारी जोड़ी लग रही है दोनों की। 'दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई मस्त कपल गोल दे रहे हैं। शादी की डेट भी बता ही दीजिए।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'नागा और शोभिता डिनर डेट पर गए हैं। दोनों ही साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।'

Yash: केजीफी सुपरस्टार यश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन करेंगे अपनी आगामी फिल्म की घोषणा

विज्ञापन

शोभिता को डेट कर रहे हैं नागा?
आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। शादी से पहले कुछ साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही नागा और सामंथा के बीच अनबन शुरू हो गई और फिर अक्टूबर 2021 में दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया था। तलाक के बाद सामंथा पूरी तरह काम में व्यस्त हो गईं और अभी भी सिंगल हैं। वहीं, नागा का नाम लगातार शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। इन तस्वीरों ने इस अफवाह को काफी हद तक सच बता दिया है। अब देखना होगा कि नागा कब इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ते है और  शोभिता धुलिपाला के साथ अपना रिश्ता कबूल करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें