फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस शहर में लॉन्च होगा प्रभास की फिल्म का ट्रेलर

Mon, 03 Jun 2024 04:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल्कि 2898 एडी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल में ही इससे संबधित एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की गई थी। अब इस शहर से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च किए जाने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
'कल्कि 2898 एडी' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी गलियारे में 'कल्कि 2898 एडी' की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के निर्माता भी अब विभिन्न तरीकों से फिल्म की मार्केटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म के कई नए पोस्टर साझा करने के बाद फिल्म के दो प्रमुख किरदार भैरवा और बुज्जी की एक एनमिटेड सीरीज भी लॉन्च की गई। इस सीरीज के बाद लोगों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

मुंबई में हो सकता है कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर लॉन्च
मशहूर अभिनेता प्रभास की इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। यह भारतीय संस्कृति पर आधारित एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज की तारीख 27 जून 2024 रखी गई है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज करने संबंधित खबरें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया के अनुसार, फिल्म की टीम मुंबई में ट्रेलर को रिलीज करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 7 जून को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
INSIDE OUT 2: अनन्या पांडे ने सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा, जानिए क्या है 'इनसाइड आउट 2' से कनेक्शन
विज्ञापन

फिल्म का 600 करोड़ है बजट
इस हाई बजट और उच्च स्तरीय वीएफएक्स वाली फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी आदि कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। वैजयंती मूवीज इस फिल्म का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन

रोहित शेट्टी से भिड़ गए आसिम रियाज, शो से तुरंत किया गया बाहर!
अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है बुज्जी और भैरव
फिल्म की रिलीज डेट के करीब आते ही इसकी मार्केटिंग जोर शोर से शुरू हो गई है। निर्माताओं ने हाल में ही फिल्म से जुड़ी एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की है। इस एनिमेटेड सीरीज में फिल्म में नजर आने वाले बुज्जी और भैरव से परिचय कराया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि निर्माता इस सीरीज से बच्चों तक पहुंच बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस सीरीज के द्वारा लोगों को फिल्म में दिखाई जाने वाली दुनिया से रुबरु कराया गया है। यह सीरीज अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है।
मूड फ्रेश कर देती हैं ये हिंदी फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें