यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने जब से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी की है, तभी से वह विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने शो में माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद उन पर सोशल मीडिया के यूजर का गुस्सा फूटा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की ने फोटो शेयर किया है, जिसमें लड़की ने रणवीर का फोटो गले लगाया है। लड़की ने इस तरीके से उन्हें हग डे' विश कर रही है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
लड़की खुद को बताती है रणबीर की बीवी
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये लड़की कौन है, जो रणवीर के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर कर रही है। लड़की का नाम रोहिणी अर्जू बताया जा रहा है। रोहिणी, रणवीर की फैन हैं और खुद को उनकी बीवी बताती हैं।
रणवीर का टैटू गुदवाया
रोहिणी की पोस्ट में देखा जा सकता है कि उसने रणवीर की फोटो अपने कमरे में लगा रखी है। उसने अपने सीने पर रणवीर का नाम गुदवाया है। लड़की ने साड़ी पहन कर भी फोटो पोस्ट किए हैं। इन फोटोज में वह रणवीर का नाम जाहिर करती हुई नजर आ रही है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया बतौर जज शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कुछ अश्लील टिप्पणी की थी जिसके बाद पूरे देश से कई लोगों ने उनके खिलाफ शिकायतें की थीं। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। मामले की जांच जारी है।