फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: ‘कला एक स्प्रिंग है, उसे जितना दबाओगे वह उतना…’ समय रैना के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी

Thu, 13 Feb 2025 04:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Munawar Faruqui: हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर चल रहे विवाद में मुनव्वर फारूकी ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर, समय रैना का किया समर्थन।
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी - फोटो : इंस्टाग्राम- @munawar.faruqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया था। इस विवाद पर कई हस्तियां समय रैना और रणवीर का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इनके समर्थन में आ चुके हैं। अब मुनव्वर फारूकी ने भी समय रैना का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


वह मजबूत होकर सामने आएंगे..
स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए समय रैना का समर्थन किया है। इस स्टोरी पर वह लिखते हैं कि कला स्प्रिंग की तरह है, जिसे आप जितना दबाओगे वह उतना ऊपर उठेगा। समय रैना मजबूत होकर जल्द आपके सामने आएगा। साथ ही उन्होंने समय लिख एक क्यूट इमोजी भी लगाई है। 

यह खबर भी पढ़ें: रेखा को नहीं पता था होने वाला है कि 5 मिनट का किस; सदमे में आई थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन


इनसे पहले ये कलाकार कर चुके हैं समर्थन 
शो को लेकर चल रहे विवाद पर कई हस्तियों ने समय रैना का समर्थन किया है। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी के अलावा उर्फी जावेद, राखी सावंत, पूनम पांडे, एली गोनी और विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Indian Actors: श्वेता तिवारी से नेहा धूपिया तक, पाकिस्तान में अपने अभिनय का झंडा बुलंद कर चुके हैं ये सितारे

समय रैना विवाद पर अब तक क्या हुआ?
समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में रणवीर, समय और अपूर्वा मखीजा सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। वहीं, कल बुधवार को अपूर्वा और रणवीर के मैनेजर मुंबई पुलिस के सामने पेश भी हुए थे। अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान अब तक पुलिस दर्ज कर चुकी है। मुंबई पुलिस के अलावा असम पुलिस भी दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही है। एक-दो दिन में रणवीर भी मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। समय के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। विवादित वीडियो यूट्यूब ने रिमूव कर दिया है। समय रैना ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें