संदीप रेड्डी वंगा की पिछली फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को जितनी सकारात्मक प्रतक्रिया मिली थी, उतनी ही आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। फिल्म के लिए संदीप को काफी ज्यादा आलोचनाएं भी सहनी पड़ी थीं। अब संदीप अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' पर काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बीच इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।
शुरू हुआ 'स्पिरिट' के म्यूजिक सेशन का काम
संदीप के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म स्पिरिट एक पुलिस एक्शन ड्रामा होने वाली है। इस वक्त ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन के चरण में हैं। संदीप अपनी फिल्मों के संगीत शूटिंग से पहले तैयार कराने के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में फिल्म के संगीत पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म में भी हर्षवर्धन रामेश्वर संगीत दे रहे हैं, जिन्होंने संदीप की पिछली ब्लॉकबस्टर एनिमल में संगीत दिया था। इसे लेकर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर संगीत सत्र से जुड़ा एक वीडियो क्लिप साझा किया है।
Kangana Ranaut: दीपोत्सव में डूबी दिखीं कंगना रनौत, व्यंजन बनाने से दीप सजाने तक, ऐसी रही अभिनेत्री की दिवाली
हर्षवर्धन के संगीत का आनंद लेते दिखे संदीप
ये वीडियो क्लिप करीब 18 सेकंड का है, जिसमें हर्षवर्धन फिल्म के निर्देशक को कोई धुन सुनाते हुए दिख रहे हैं। संदीप भी हेडफोन लगाए संगीत का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा को संगीत की काफी अच्छी समझ है। उन्होंने एनिमल के लिए हर्षवर्धन से बेहद शानदार संगीत बनवाया था। उन्होंने बेहतरीन गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए एनिमल की रिलीज को स्थगित कर दिया। इस वजह से फैंस को अब स्पिरिट से भी बेहतरीन संगीत की उम्मीद होगी।
Jigra Box Office Collection Day 21: पिछले तीन दिनों से एक ही रफ्तार में ‘जिगरा’, जानें कलेक्शन
बड़े स्केल पर हो रहा है स्पिरिट का निर्माण
भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का बजट काफी ज्यादा होने वाला है। इसे लेकर खुद निर्देशक ने कहा था कि वो इस फिल्म को काफी बड़ा बनाना चाहते हैं। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कोरियाई अभिनेता खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मा डोंग सेओक, साउथ कोरिया में काफी ज्यादा लोकप्रिय अभिनेता हैं। ये फिल्म प्रभास के करियर की 25वीं फिल्म है। इस वक्त प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Arjun Kapoor: 'सिंघम अगेन' के मेन विलेन की ये फिल्म देखी क्या? फ्लॉप के मामले में बनाया नेशनल रिकॉर्ड