फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ada Malik: अनु मलिक की बेटी का नया लुक दिलाएगा इस के-पॉप स्टार की याद, क्या आपने देखा यह वायरल वीडियो

Mon, 03 Mar 2025 04:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anu Malik: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनु मलिक की बेटी किसी कार्यक्रम में दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर नेटिजंस ने उनके लुक को लेकर कहा कि वह के-पॉप स्टार लिसा जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन
अदा मलिक और अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @adamalikworld और @anumalikmusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार को अनु मलिक की बेटी अदा मलिक एक समारोह में पहुंची, जहां उनके ड्रेस और लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी कि वह एक के पॉप स्टार लिसा जैसी दिख रही हैं।

विज्ञापन

अदा मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @adamalikworld

अदा मलिका का दिखा अलग अंदाज
बीते रविवार अभिनेता आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर के शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होने पहुंची। इस समारोह में सबकी ध्यान तब आकर्षित हुआ, जब म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक अपन बेटी अदा मलिक के साथ पहुंचे। इसमें अदा ने काले और सुनहरे रंग के खूबसूरत कुर्ती के साथ काले रंग की स्कर्ट पहन रखी थी। अदा की हेयरस्टाइल और आंखो पर अलग अंदाज के मेकअप ने लोगों को चौंका दिया।। इस वीडियो को देख नेटिजंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि वह ब्लैकपिंक फेम के-पॉप स्टार लिसा की तरह दिख रही हैं।
 




यह खबर भी पढ़ें: Earthquake In Oscar: ऑस्कर की आफ्टरपार्टी में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.9 थी तीव्रता; जानिए और क्या-क्या हुआ?

 

अदा मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @adamalikworld
परिवार के साथ नजर आए अनु मलिक
चर्चित सिंगर अनु मलिक अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे। अनु मलिक अपनी पत्नी अंजू मलिक के अलावा अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखे। सिंगर की पत्नी ने काले रंग का गाउन पहन रखा था। वहीं उनकी एक बेटी ने काली साड़ी, तो दूसरी बेटी अदा मलिक एक अलग अंदाज के मेकअप में दिखीं। 

यह खबर भी पढ़ें: IGL Case: रणबीर अल्लाहबादिया को 'सुप्रीम' राहत, शो ऑन एयर करने की छूट, कोर्ट की नसीहत- मर्यादा का ख्याल रखें
विज्ञापन

अदा मलिक और लिसा - फोटो : इंस्टाग्राम- @adamalikworld और @lalalalisa_m
नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
अदा मलिक के इस लुक पर नेटिजंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा लिसा इंडिया में क्या कर रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 100% ये लिसा की बहुत बड़ी फैन है। साथ ही एक और यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि यह लिसा है ब्लैकपिंक से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें