कहां होंगे सुपुर्द-ए-खाक?
मुश्ताक खान कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। कल गुरुवार को उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अंतिम यात्रा में पहुंचे रजत बेदी
मुश्ताक खान के अंतिम सफर में एक्टर रजत बेदी पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता अली खान भी शामिल हुए। अली खान ने बताया कि वे नानावटी अस्पताल में मुश्ताक खान से मिले थे। उन्हें देखकर अभिनेता मुस्कुरा गए थे और बहुत खुश हुए। अली खान ने मुश्ताक से आखिरी मुलाकात को याद किया।
बेटे मोहसिन बोले- 'वे हंसते हुए विदा हुए हैं'
मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उन्हें कैंसर हुआ था। कैंसर का पहला स्टेज था। मगर, कब वह बढ़ गया, पता ही नहीं चला। हमें जब तक मालूम हुआ, वे इस दुनिया में नहीं रहे। वे अपने आखिरी दिनों में भी मुस्कुराते रहे। मुस्कुराते हुए ही वे इस दुनिया से गए हैं'।
मोहसिन ने आगे कहा, 'आखिरी बार मेरी उनसे जो बातचीत हुई थी वे बहुत खुश थे। वे मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं इस दुनिया में आकर बहुत खुश हूं। मैंने जो काम किया, हो सकता है वो काम लोगों तक पहुंचा हो, जो पहुंचा भी है'। मोहसिन ने आगे कहा कि उन्हें (मुश्ताक खान को) हमारे प्यारे हिंदुस्तान में जन्म होने पर बहुत गर्व था।
अभिनेता शहबाज खान भी मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।
मुश्ताक खान के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनके आखिरी सफर में शामिल हुए हैं।
अभिनेता राजपाल यादव भी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।