फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी की सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ के ट्रेलर पर फैंस ने दिए रिएक्शन, एक्टिंग देख बोले- ‘माइंड ब्लोइंग

Wed, 29 Oct 2025 09:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Series First Copy 2 Trailer Reaction: हाल ही में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर देखकर कॉमेडियन और एक्टर के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। 
विज्ञापन
सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ में मुनव्वर फारूकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनव्वर फारूकी ने स्टैंडअप कॉमेडी के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाया। सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में वह एक पाइरेसी करने वाले शख्स के किरदार में नजर आए। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट आ रहा है। सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसे मुनव्वर के फैंस ने पसंद किया है। उनकी एक्टिंग को सराहा है। 

विज्ञापन


मुनव्वर की एक्टिंग को बताया किलर 
सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, क्या किलर एक्टिंग है। आरिफ के रोल में आपने दिल जीत लिया है। सीजन 2 जरूर रॉक करेगा। आप पर गर्व है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘डायलॉग डिलवरी कमाल की है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पूरी टीम का काम बेस्ट है, मास्टर पीस है।।’ मुनव्वर का एक और फैन लिखता है, ‘माइंड ब्लोइंग मुनव्वर।’ 

विज्ञापन


  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: सवाल: क्यों मुनव्वर फारूकी को मारना चाहते थे राहुल-साहिल? दिल्ली में मिली सुपारी से बच गई इन्फ्लुएंसर की जान!

ट्रेलर में क्या खास दिखा? 
सीरीज 'फर्स्ट कॉपी 2' में मुनव्वर फारूकी का किरदार जेल से बाहर आकर अपना पाइरेसी का काम फिर से शुरू करने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार उसका सामना नए दुश्मनों से होने वाला है। साथ ही उसकी शादी-शुदा जिंदगी भी बिखरने वाली है। पुलिस भी मुनव्वर के किरदार के पीछे है। इन स्टोरी लाइन के ईद-गिर्द पूरी सीरीज बुनी गई है। 

सीरीज के अलावा टीवी शो में भी व्यस्त मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वह एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट भी कर रहे हैं। इस स्टेज पर वह अपने जोक्स से भी दर्शकों को हंसाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें