ये खबर भी पढ़ें: सवाल: क्यों मुनव्वर फारूकी को मारना चाहते थे राहुल-साहिल? दिल्ली में मिली सुपारी से बच गई इन्फ्लुएंसर की जान!
ट्रेलर में क्या खास दिखा?
सीरीज 'फर्स्ट कॉपी 2' में मुनव्वर फारूकी का किरदार जेल से बाहर आकर अपना पाइरेसी का काम फिर से शुरू करने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार उसका सामना नए दुश्मनों से होने वाला है। साथ ही उसकी शादी-शुदा जिंदगी भी बिखरने वाली है। पुलिस भी मुनव्वर के किरदार के पीछे है। इन स्टोरी लाइन के ईद-गिर्द पूरी सीरीज बुनी गई है।
सीरीज के अलावा टीवी शो में भी व्यस्त मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वह एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट भी कर रहे हैं। इस स्टेज पर वह अपने जोक्स से भी दर्शकों को हंसाते हैं।