फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan Divorce: फरदीन के पत्नी संग तलाक पर सास मुमताज ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो अब भी शादीशुदा'

Wed, 02 Jul 2025 02:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumtaz on Fardeen-Natasha Separation: हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए अभिनेता फरदीन खान की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले काफी समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले कुछ वक्त से उनके पत्नी से अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। इसी बीच फरदीन की सास और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज का इस मामले पर बयान सामने आया है।
विज्ञापन
फरदीन-नताशा और मुमताज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित कपल फरदीन खान और नताशा माधवानी के टूटते रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। दोनों के अलग होने की अटकलों के बीच अब नताशा की मां और सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मुमताज ने इस पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। मुमताज ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि फिलहाल तलाक की कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और दोनों अब भी पति-पत्नी हैं।

'अब भी शादीशुदा हैं फरदीन और नताशा'

विज्ञापन

मुमताज ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि भले ही फरदीन और नताशा इन दिनों साथ नहीं रह रहे, लेकिन उनके बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने फरदीन को लेकर कहा कि वो उन्हें बेटे जैसा मानती हैं और ये रिश्ता सिर्फ दामाद और सास तक सीमित नहीं है। मुमताज का मानना है कि कुछ रिश्तों में वक्त के साथ दूरी आ जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चीजें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इस इंटरव्यू को लेकर पोस्ट किया है।




ये खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: ऋषभ और भाग्यश्री की झूठी शादी का सच क्या आएगा सामने? सीरियल में दिखेगा नया ट्विस्ट

'हर शादी में आते हैं उतार-चढ़ाव'

विज्ञापन

मुमताज ने इस बातचीत में ये भी बताया कि नताशा और फरदीन के बीच गंभीर मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में बहस और मनमुटाव होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि रिश्ता टूट जाए। उन्होंने ये भी माना कि दोनों अब पहले जैसे एक-दूसरे की बात नहीं सुनते, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वो अपने बच्चों के लिए इस रिश्ते को बनाए रखेंगे।

'बच्चों के लिए साथ रहना जरूरी'
मुमताज ने खास तौर पर अपने बयान में बच्चों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके दो नाती-पोतों की परवरिश दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि फरदीन एक जिम्मेदार पिता हैं जो अपने काम का शेड्यूल भी बच्चों के अनुसार बदलते हैं। मुमताज ने उम्मीद जताई कि तलाक की नौबत नहीं आएगी और दोनों अपने बच्चों के लिए साथ रहने का रास्ता निकालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: आखिर क्यों राशा थडानी ने पैपराजी के सामने नहीं उतारा मास्क? बताई ये वजह, वीडियो हुआ वायरल

कहां रह रहे हैं फरदीन और नताशा?
सूत्रों के मुताबिक, फरदीन इस समय अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं जबकि नताशा लंदन में बच्चों के साथ हैं। हालांकि दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच पिछले एक साल से दूरी बनी हुई है, लेकिन तलाक की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

फरदीन का पारिवारिक जीवन
बता दें कि फरदीन खान ने एक्टिंग करियर से लंबा ब्रेक लिया था ताकि वो अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान दे सकें। हाल ही में वो फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। वहीं नताशा और फरदीन की शादी साल 2005 में बेहद निजी लेकिन भव्य तरीके से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद नताशा ने IVF के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म देने की कोशिश की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा। बाद में इस जोड़े ने एक बेटी और एक बेटे का स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें