अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच तेजी के साथ मुंबई पुलिस कर रही है। हाल ही में पुलिस ने अभिनेता के घर पर जाकर क्राइम सीन भी रिक्रिएट किया था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस ने अभिनेता के घर पर आरोपी के कई फिंगरप्रिंट मिलने का खुलासा किया है।
सैफ के घर पर मिले कई फिंगरप्रिंट
मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता सैफ अली खान के घर पर आरोपी के कई फिंगरप्रिंट मिले हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभाएंगे। बिल्डिंग की सीढ़ियों, घर के टॉयलेट के दरवाजे और उनके बेटे जेह के कमरे के दरवाजे के हैंडल पर यह फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने सैफ अली खान की बिल्डिंग में घुसने से पहले तीन और घरों में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन उसे एंट्री नहीं मिल पाई।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर ने दिया आशीर्वाद
दीवार फांदकर अंदर घुसा था आरोपी
मंगलवार की रात सैफ अली खान के घर और उसके आस-पास क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया था। इस दौरान यह भी पता चला की आरोपी सैफ की बिल्डिंग में दीवार फांदकर गया था। उस दौरान दोनों ही सुरक्षा गार्ड सो रहे थे। वहीं बिल्डिंग के गलियारे में सीसीटीवी भी नहीं लगा था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: सैफ मामले में नया मोड़, घर में घुसे शख्स से मेल नहीं खाता गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा!
बदले जांच अधिकारी
अभिनेता पर हुए हमले की जांच के बीच इसके जांच अधिकारी को भी बदल दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना में प्रारंभिक जांच अधिकारी पीआई सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंग्नुरकर को नियुक्त किया गया है।