फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mughal-e Azam: भव्य संगीतमय नाटक 'मुगल-ए-आजम' आखिरी बार दिल्ली लौटा, जानें कब तक उठा सकेंगे लुत्फ

Sat, 15 Feb 2025 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mughal-e-Azam: मुगल-ए-आजम नाटक को लेकर शुरुआत में फिरोज अब्बास खान को काफी घबराहट होती थी। उन्हें लगता था कि ऐसा करना असंभव  है। हालांकि, अब शो की सफलता के बाद वह अत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं।
विज्ञापन
मुगल-ए-आजम (नाटक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोज अब्बास खान निर्देशित 'मुगल-ए-आजम' के थिएटर संस्करण का अब तक 300 से अधिक बार मंचन हो चुका। दर्शकों के दिलों में यह नाटक अपनी एक खास जगह बना चुका है। यह शो अब दिल्ली में 23 फरवरी को आखिरी बार प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

Comedy Stars: टीवी को दिए 'प्रफुल्ल', 'गट्टू', 'जेठालाल', इन कलाकारों ने निभाए किरदार, कॉमेडी को दी अलग पहचान

फिरोज अब्बास खान - फोटो : पीटीआई
शो में क्या है खास?
शुरुआत में फिरोज खान को इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर घबराहट थी और उन्हें लगता था कि यह एक असंभव कार्य है। हालांकि, अब शो की सफलता के बाद वह अत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं। शो में 550 से अधिक शानदार परिधान हैं, जिन्हें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके अलावा भव्य सेट्स, कथक नृत्य, और संगीत का समावेश भी इस शो को खास बनाता है।
Ranveer Allahbadia: 'मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे लोग, डर लग रहा है'; इलाहाबादिया का इंस्टा पोस्ट

मुगल-ए-आजम (नाटक) - फोटो : पीटीआई
मुगल-ए-आजम फिल्म पर आधारित है नाटक
इस नाटक का उद्देश्य 1960 की फिल्म मुगल-ए-आजम की नकल करना नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य उस फिल्म की धरोहर को नए रूप में प्रस्तुत करना था। फिरोज अब्बास खान ने इसे एक श्रद्धांजलि के रूप में पेश किया, जिसमें फिल्म के पात्रों को नई शैली में दिखाया गया है।
विज्ञापन

मुगल-ए-आजम (नाटक) - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में हो रहा नाटक का मंचन
प्रियंका बर्वे, नेहा सरगम और कीर्ति किलेदार, जो शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित गायिकाएं हैं, बारी-बारी से अनारकली के चरित्र को निभाती हैं और उन्हें मंच पर लाइव गाना होता है। शो में तेरी महफिल में किस्मत और प्यार किया तो डरना क्या समनेत 12 मशहूर गाने शामिल हैं। यह शो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग ऑडिटोरियम में चल रहा है और इसके टिकट 1,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें