फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: 'नानी 30' के सेट से मृणाल ने साझा की मजेदार तस्वीरें, बताया साउथ सिनेमा में काम करने का अनुभव

Tue, 13 Jun 2023 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी से बॉलीवुड और फिर साउथ तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड आगामी फिल्म नानी 30 के हैदराबाद शेड्यूल का समापन किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री नानी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
नानी 30 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी से बॉलीवुड और फिर साउथ तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड आगामी फिल्म नानी 30 के हैदराबाद शेड्यूल का समापन किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री नानी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। हाल ही में, अभिनेत्री ने शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Nani30 के सेट से मृणाल ने साझा की तस्वीर
हाल ही में, मृणाल ने फिल्म के दौरान की गई मस्ती और यादों को साझा करते हुए कहा, "#Nani30 पर काम करना मेरे लिए काफी मजेदार रहा है। हमने हैदराबाद में शूटिंग करते हुए कई सारे मस्ती वाले धमाके किए थे। मैं फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। सेट पर काफी पॉजिटिव एनर्जी थी और मैंने फिल्म के पूरे कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। अब तक की शूटिंग पूरी हो गई है। हम जल्द ही जल्द ही कुन्नूर जा रहे हैं और वहां जल्द ही एक और शेड्यूल कर रहे हैं।'

साउथ फिल्मों में काम करने का बताया अनुभव
साउथ फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए मृणाल ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करती हूं कि सिनेमा सिनेमा है और जैसे हम एक बड़ें देश में रहते हैं, भारत में सिनेमा भी कई अलग-अलग हिस्सों से बना है। मैं भाग्यशाली रही हूं कि अब मैंने इसमें काम किया है। हिंदी और साउथ सिनेमा में मामूली अंतर हो सकते हैं जैसे शूटिंग शेड्यूल और शूटिंग का समय। हर इंडस्ट्री में कहानी कहने के पहलू की अपनी बारीकियाँ होती हैं। जैसे बहुत सारी दक्षिण फिल्मों में मानव नाटक एक आम विषय है, जबकि हिंदी फिल्में भावनाओं पर बहुत ध्यान केंद्रित करती हैं। तो दोनों ही इंडस्ट्री में बहुत कम ही अंतर है।’ 

विज्ञापन

नानी30 में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर पिछली बार फिल्म 'गुमराह' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पुलिस ऑफिसर के रोल में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुईं। अब मृणाल नानी 30 में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें