साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अभिनेता जहां एक तरफ फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं वह फिल्मों में नरेशन भी कर रहे हैं। अब हाल ही में, कमल हासन ने एच विनोथ के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है।
कमल हासन ने अपनी नई फिल्म के लिए एच विनोथ से मिलाया हाथ
साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने निर्देशक एच विनोथ के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के लिए ‘थुनिवु’ निर्देशक के साथ एक टीम बनाई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई है। इस फिल्म को किसानों पर आधारित सामाजिक रूप से सशक्त बताया जा रहा है। अभिनेता और निर्देशक ने किसानों की मौजूदगी में फिल्म के बारे में घोषणा की है।