फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T Series: टी सीरीज ने खोया दुनिया भर में नंबर वन यूट्यूब चैनल का ताज, इस अमेरिकन यूट्यूबर ने दिया जोर का धक्का

Mon, 03 Jun 2024 04:25 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिस्टरबीस्ट के नाम से मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर जेम्स स्टीफन 'जिमी' डोनाल्डसन ने भारत की म्यूजिक और प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है।
विज्ञापन
मिस्टरबीस्ट-टी सीरीज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्टरबीस्ट के नाम से मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर जेम्स स्टीफन 'जिमी' डोनाल्डसन ने भारत की म्यूजिक और प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। मिस्टरबीस्ट के अब यूट्यूब पर 267 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जबकि टी-सीरीज के 266 प्लस मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन


प्यूडिपाई का आठवां स्थान
भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज 2019 में प्यूडीपाई को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाला चैनल बन गई। मिस्टरबीस्ट ने पिछले साल काफी बढ़त हासिल की है और टी-सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। 2023 की शुरुआत में मिस्टरबीस्ट ने नंबर 1 यूट्यूब चैनल बनने की कसम खाई थी। उस समय यह बहुत बड़ी बात लग रही थी, क्योंकि इसके केवल 123 मिलियन सब्सक्राइबर थे, लेकिन डेढ़ साल बाद मिस्टरबीस्ट यूट्यूब चैनल का नया बादशाह बन गया है। प्यूडिपाई वर्तमान में 111 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ आठवां सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल है।

मिस्टरबीस्ट और टी सीरीज के सब्सक्राइबर 
मिस्टरबीस्ट और टी सीरीज वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर 200 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर वाले केवल दो अकाउंट हैं। कोकोमेलन - नर्सरी राइम्स 176 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ तीसरे स्थान पर है, इसके बाद सोनी सेट इंडिया और किड्स डायना शो क्रमशः 173 मिलियन और 122 मिलियन के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

Aranmanai 4: तमन्ना और राशि की फिल्म 'अरनमनई 4' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
विज्ञापन


मिस्टरबीस्ट ने साझा की खबर
एक्स पर इस खबर की घोषणा करते हुए मिस्टरबीस्ट ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके सब्सक्राइबर की संख्या की तुलना टी-सीरीज से की गई थी। उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में बताते हुए लिखा, 'छह साल बाद हमने आखिरकार प्यूडिपाई का बदला ले लिया है।' स्क्रीनशॉट में मिस्टर बीस्ट के 266 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स दिख रहे हैं, जो म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के सब्सक्राइबर की संख्या से ज्यादा है।
OTT This Week: इस हफ्ते 'मैदान' में उतरेंगी ये फिल्में सीरीज, 'गुनाह' के बाद घर आएगी खुशियों की 'गुल्लक'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें