बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस क्रिकेट ड्रामा में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में काफी तत्परता से जुटी हुई हैं। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
रिलेनशिप पर बोली अभिनेत्री
अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जान्हवी लगातार कई शहरो का दौरा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं। हाल में ही एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं। .
प्रेमी का फोन जांचती हैं जान्हवी
अभिनेत्री की यह वीडियो एक्स हैंडल पर एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखी जा सकती है। इसमें वह अपने फैंस से बात करती दिख रही हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या गर्लफ्रेंड को अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करने की इजाजत होनी चाहिए? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह जानती है कि यह रिलेशनशिप के लिए खतरा हो सकता है, लेकिन वह अपने प्रेमी का फोन जांचती है।
वरुण के साथ फिर से आएंगी नजर
इस के तुरंत बाद जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड का फोन चेक करने की इजाजत दी जानी चाहिए? इस पर उन्होंने तुरंत जवाब दिया ,'नहीं'। अभिनेत्री से जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “क्यू विश्वास नहीं करते क्या”? बताते चलें कि अभिनेत्री 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रमोशन कर रही हैं। यह एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'बवाल' में नजर आई थी।
'जब दिल ही टूट गया' को लिख कर अमर हो गए मजरूह