फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने पोस्ट साझा कर जताया प्यार, चोटिल हाथ के साथ की पार्टी

Fri, 24 May 2024 10:30 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल फैशन आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल में ही मां के जन्मदिन पर उन्होंने देर रात एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।
 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन एक मशहूर अभिनेत्री हैं।  वह अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी मशहूर हैं। इसके अलावा वह एक ग्लोबल आइकॉन हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। समय-समय पर वह अपने परिवार की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने मां के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया है।

विज्ञापन


मां के जन्मदिन पर साझा की प्यारी सी तस्वीर
अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के साथ जश्न की झलकियां भी साझा की हैं। ऐश्वर्या ने देर रात तस्वीरें साझा कर अपनी मां बृंदा राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अक्सर माता-पिता और अपने परिवार के साथ बनाई गई यादों को साझा करती रहती हैं।

बेटी आराध्या और मां के साथ नजर आईं ऐश्वर्या
घड़ी में 12 बजते ही अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरी तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी मां बृंदा राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में वह कई केक, अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी प्यारी मां-डोड्डा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

Cannes 2024: रेड कार्पेट पर नजर आए 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार, छाया कदम के लुक ने खींचा ध्यान

कान 2024 में दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया।  कार्यक्रम शुरू होने के दो दिन बाद अभिनेत्री इस प्रतिष्ठित ग्लोबल रेड कार्पेट पर चलीं, जिसपर फैशन और मनोरंजन जगत के कई बड़ी हस्ती शामिल होती हैं। वह एक चमकदार फिरोजी नीले और चांदी के गाउन में पहुंची थीं, जिसे डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

'जब दिल ही टूट गया' को लिख कर अमर हो गए मजरूह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें