फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरत सक्सेना हेल्थ: छह घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है अभिनेता की तबीयत? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद दिया अपडेट

Fri, 11 Sep 2026 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharat Saxena Health Update: अभिनेता शरत सक्सेना की हाल ही में लम्बर स्पाइन सर्जरी हुई है, जो करीब छह घंटे चली। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सेहत का हाल बताया है।
विज्ञापन
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना रीढ़ की हड्डी तकलीफ से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई है। बीते दिन गुरुवार को अभिनेता की लम्बर स्पाइन (कमर की हड्डी) की सर्जरी हुई, जो करीब छह घंटों तक चली। सर्जरी के बाद शरत सक्सेना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दिया है।

विज्ञापन

दर्द में भी मुस्कुराते दिखे शरत
इतनी बड़ी सर्जरी के बावजूद 76 वर्षीय अभिनेता का हौसला बुलंद है। वे रिकवरी प्रक्रिया में हैं। एक्टर ने अस्पताल में बिताए समय और फिर घर लौटने के सफर की तस्वीरें शेयर कीं।
शरद सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'छह घंटे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी पूरी हो गई। एक अच्छे इंसान को कोई रोक नहीं सकता'। तस्वीरों में अनुभवी एक्टर सर्जरी के ठीक बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। वे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में तस्वीरें क्लिक कराते दिखे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार है।
 

शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम
अस्पताल से मिली छुट्टी
एक और तस्वीर में एक्टर अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर घर जाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने एक छोटी सी पार्टी या सेलिब्रेशन की एक खुशमिजाज तस्वीर भी शेयर की, जिस पर लिखा था, 'आज पार्टी, कल जिम'। अस्पताल की एक और तस्वीर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अब और सूप नहीं'। वहीं, एक और तस्वीर में मैसेज था, 'अब और वॉकिंग स्टिक की जरूरत नहीं'।
बता दें कि इससे पहले शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सर्जरी होने की बात साझा की थी। उन्होंने मेडिकल जांच के दौरान के कुछ फोटोज साझा किए हैं। तस्वीरों में वे लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले बॉम्बे हॉस्पिटल में खड़े होकर MRI करवाते हुए दिखे थे।
विज्ञापन

विलेन की भूमिकाओं के लिए मशहूर शरत
काम की बात करें तो शरत सक्सेना का करियर पांच दशकों से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'मिस्टर इंडिया', 'त्रिदेव', 'घायल', 'खिलाड़ी', 'गुलाम', 'गुप्त- द हिडन ट्रुथ', 'फिर हेरा फेरी', 'बागबान', 'फाना', 'कृष' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में निभाए गए किरदारों के लिए याद किया जाता है। उन्हें हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में भी देखा गया था। वे मुख्य रूप से विलेन के रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें