राजकुमार राव और अदिती राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor और @netflix_in
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जहां एक तरह अभिनेत्री शर्मिन सहगल अपने अभिनय के लिए ट्रोल हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी चाल’ इंटरनेट ट्रेंड बन चुकी है। लोग इस पर रील्स बना रहे हैं। अब ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के अभिनेता राजकुमार राव का एक वीडियो अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने साझा की है, जिसमें वह अजीब तरह से चल रहे हैं।
जान्हवी को याद आई गजगामिनी चाल
बुधवार को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट पैड पहने हुए हैं और बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। गेंदबाजी कर रहे राजकुमार जान्हवी के पैड पहनकर चलने की नकल करते हैं। जैसे ही वह क्रीज पर वापस आते हैं, वह अजीब तरह से चलते हैं। इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए जान्हवी लिखती हैं ‘हमारी खुद की गजगामिनी चाल…’ जान्हवी ने इस वीडियो में 'हीरामंडी' का गीत ‘सैयां हटो जाओ’ लगा रखा है।
Kalank: आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' की अकादमी ने की सराहना, फैंस ने अभिनेत्री के प्रदर्शन को बताया शानदार
जान्हवी के वीडियो पर इन्होंने दी प्रतिक्रिया
जान्हवी के इस वीडियो पर धर्मा प्रोडक्शन ने टिप्पणी की, ‘यही तरीका है, माही का तरीका।’ जान्हवी के करीबी दोस्त और इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर ओरी ने राजकुमार राव को कमेंट बॉक्स में टैग किया। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ के सह कलाकार गुल्शन देवय्या ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘उसे लेग गार्ड पहनाकर चलाओ... देखते हैं क्या चाल चलता है वो?’
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के बारे में
‘गुंजन सक्सेना’ फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले निर्देशक शरण शर्मा ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया है। ‘मिस्टर एंड मिसेज’ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की एक साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘रूही’ में एक साथ दिखे थे। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shah Rukh Khan Health Update: अब भी अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा शाहरुख खान का इलाज, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद