पिछले शुक्रवार रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-3' ने जबरदस्त कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह मे बुधवार को 1.85 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 101.50 करोड़ हो गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस साल 100 करोड़ी बनने वाली 'हाउसफुल-3' अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म बन गई है।
इस साल अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 'हाउसफुल-3' को समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन से ही शानदार कमाई की, जो अभी भी जारी है। फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#Housefull3 [Week 2] Fri 3.50 cr, Sat 5.05 cr, Sun 6.65 cr, Mon 2.30 cr, Tue 2.05 cr, Wed 1.85 cr. Total: ₹ 101.50 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 16, 2016