फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jack Ryan Season 2 Review: टाई का फंदा निकालकर बाहुबली बना रयान, ये है असली कारनामा

Fri, 01 Nov 2019 12:45 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जैक रयान सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: जैक रयान सीजन 2 (वेब सीरीज)

विज्ञापन

कलाकार: जॉन क्रेसिंस्की, वेंडेल पियर्स, एबी कॉर्निश, माइकल केली आदि।
सृजनकर्ता: कार्ल्टन क्यूस, ग्राहम रोलैंड
ओटीटी: प्राइम वीडियो
रेटिंग: 3/5

डेस्क पर काम करने वाला जैक रयान अब पूरी तरह से फील्ड एजेंट बन चुका है। उसके गले से टाई का फंदा निकल चुका है और पहले सीजन में शांत, सौम्य, सज्जन सा दिखने वाला सीआईए का ये बंदा अब ढाई किलो का मुक्का भी मारता है, खुलेआम पंगे लेता है और गुस्से में भी आता है। जैक रयान जैसे किरदार में दर्शकों को बस यही चाहिए था।

पहले सीजन के साल भर बाद प्राइम वीडियो पर एक साथ सारे एपीसोड्स के साथ रिलीज हुई सीरीज जैक रयान 2 में इस बार पूरा फोकस क्रेसिंस्की पर ही है। इस बार कोई पहले सीजन जैसे विलेन उससे लाइमलाइट चुराने के लिए कहानी में नहीं है। उसका प्रमोशन हो चुका है और अब वह खुद अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकता है। वह जानता है कि अमेरिका को परेशानी जितनी चीन या रूस या उत्तर कोरिया से ज्यादा परेशानी वेनेजुएला में हैं। वह अमेरिका की बदली हुई राजनीतिक दशा और दिशा का नया प्रतिबिंब इस सीजन में पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के सीजन में माइकल केली को वेनेजुएला के सीआईए स्टेशन चीफ के तौर पर देखना भी सुखद है। हाउस ऑफ कार्ड्स और पर्सन ऑफ इंटरेस्ट में उन्होंने अपने लिए एक अच्छा फैन बेस बनाया है। परदे पर केली, क्रेसिंस्की और पियर्स की तिकड़ी ने इस बार अच्छा रंग जमाया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति की मुख्य विरोधी ग्लोरिया के किरदार में क्रिस्टिना उमाना का काम काफी दमदार है। नार्कोस में उन्हें देख चुके लोगों को उनका ये किरदार जरूर भाएगा। इस बार की कहानी में विलेन धीरे धीरे अपनी साजिशें फैलाते हैं। सत्ता के संघर्ष की ये कहानी क्लाइमेक्स तक धीरे धीरे उबलती चाय सा रंग जमाती और फिर क्रैसिंस्की का तड़का इसे इस वीकएंड के लिए बिंज वाचिंग की सबसे सही सीरीज साबित कर जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें