फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Review: अक्षय की 'हाउसफुल 4' को टक्कर देने में कामयाब रहा जॉन की 'पागलपंती' का ट्रेलर

Tue, 22 Oct 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला

सार

डिजिटल रिव्यू: पागलपंती (ट्रेलर)
कलाकार: अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डि क्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला
निर्देशक: अनीस बज्मी
निर्माता: भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक
रेटिंग: ****
विज्ञापन
Pagalpanti Trailer Review - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर इस दिवाली 'हाउसफुल 4' की बजाय आप फिल्म 'सांड की आंख' देखने का मन बना चुके हैं और चाहते हैं कि कॉमेडी फिल्म का कोटा आपका खोटा न हो तो करिए महीने भर इंतजार क्योंकि वापस लौट रहे हैं मशहूर लेखक निर्देशक अनीस बज्मी आपका भेजा फ्राई करने फिल्म 'पागलपंती' लेकर। 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के काउंटडाउन की घंटी मंगलवार को बजी फिल्म के ट्रेलर के साथ और फिल्म का तीन मिनट का ट्रेलर बता रहा है कि ये 'पागलपंती' इस फेस्टिव सीजन की फेवरिट कॉमेडी फिल्म बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम में अब तक तो देशभक्ति की फिल्मों को लेकर ही टक्कर होती रही है, पर इस बार जॉन ने अपनी जान एक ऐसी कॉमेडी फिल्म में अटकाई है जो अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' से बेहतर नजर आ रही है। 'हाउसफुल 4' की टीम से मुकाबला करने को जॉन की इस टीम में एक से एक धुरंधर शामिल नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी के मास्टर अनिल कपूर की टाइमिंग अगर पूरे शबाब पर है तो अरसे बाद सौरभ शुक्ला भी अपने पूरे रंग में हैं और सोने पर सुहागा है अरशद वारसी के वन लाइनर पंच।



फिल्म 'पागलपंती' का ट्रेलर इसके रंग रोगन के अलावा इसके वन लाइनर संवादों के चलते भी 'हाउसफुल 4' पर भारी पड़ता दिख रहा है। 'हाउसफुल 4' अगर 'बाहुबली' सीरीज की स्पूफ फिल्म नजर आ रही है तो 'पागलपंती' का पागलपन इसकी सिचुएशनल कॉमेडी से उपजता दिख रहा है। इलियाना डि क्रूज की अरसे बाद बड़े परदे पर वापसी की रौनक तो फिल्म के ट्रेलर में है ही, साथ में कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला भी मौसम का पारा बढ़ाने में कामयाब होती दिख रही हैं। ट्रेलर में तुम पर हम हैं अटके गाने का रीमिक्स भी सुंदर बन पड़ा है। अमर उजाला रिव्यू में इस ट्रेलर की रेटिंग है पूरे चार स्टार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें