29 अप्रेल को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने बेहतरीन कमाई की। पहले दिन से ही बढ़िया कमाई कर रही बागी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 59.72 करोड़ हो गई है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। शुक्रवार को 11.94, शनिवार को 11.13 करोड़, रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 15.51 करोड़ की कमाई की। सोमवार को 6.72, मंगलवार को 5.77 करोड़, बुधवार को 4.62 करोड़ और गुरुवार को 4.03 करोड़ की कमाई की है।
पहले 10 दिनों में बागी ने 67.63 करोड़ कमा लिए हैं। तरण आदर्श का ट्वीट---
#Baaghi [Week 2] Fri 2.31 cr, Sat 2.43 cr, Sun 3.17 cr. Total: ₹ 67.63 cr. India biz. ROCK-STEADY!— taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2016