‘द बॉयज’ का पहला सीजन जब आया था, तो इसमें काफी उम्मीदें थीं। ये फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के किरदारों के उत्कर्ष बिंदु पर एक ऐसा नया विचार लेकर आई थी, जिसे अगर ढंग से पेश किया गया होता तो सुपरहीरो फिल्मों पर बीते दो दशक से फिदा रहे युवा अगले दो दशक तक इस कहानी पर मोहित रह सकते थे। इसी कहानी ने दर्शकों के दिमाग में ये बीज बोया कि सुपरहीरो की शक्तियां मानव निर्मित हो सकती हैं। इसी कहानी ने ये भी बतानी की कोशिश कि एक सुपरहीरो का बच्चा भी सुपरहीरो हो सकता है और ये भी कि वह नहीं भी हो सकता है। बस इन दो तथ्यों की एक लाइन पर संतुलन न साध पाने की वजह से ‘द बॉयज’ की कहानी चौथे सीजन के आते आते छितरा चुकी है। ये खबर तो आप पढ़ ही चुके होंगे कि वेब सीरीज के पैकअप का आदेश हो चुका है और एक और सीजन भर ही दर्शकों को इसे और झेलना होगा।
जी हां, वेब सीरीज ‘द बॉयज’ का चौथे सीजन के अब तक रिलीज हुए तीन एपिसोड देखना भी एक उम्मीद भर वेब सीरीज का पतन देखने के कष्ट जैसा है। इसके अगले एपिसोड अब हफ्ते दर हफ्ते रिलीज होंगे और आखिरी एपिसोड तक पहुंचते पहुंचते इस सीरीज के प्रशंसक रहे दर्शकों में से कितने इसे देख रहे होंगे, कहना मुश्किल है। रौद्र, वीर, भयानक और वीभत्स होती जा रही इस सीरीज में अब अद्भुत जैसा कुछ नहीं बचा है। स्पेशल इफेक्ट्स का काम करने वाले परदे को खून से रंग देने के नए नए तरीके खोज रहे हैं और बॉबी देओल बता रहे हैं कि उनकी फिल्म ‘एनिमल’ में दिखा खून खराबा इस सीरीज के आगे बच्चों के खेल जैसा है।
Stree 2 Teaser: 'स्त्री 2' का टीजर जारी! राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म में ये हसीना लगाएगी डांस मूव्स का तड़का
कहानी वहीं से शुरू होती हैं जहां दो साल पहले ‘द बॉयज’ के सीजन 3 की थमी थी। सीरीज देखते हुए आपको अमेरिका में इन दिनों हो रही सियासी उथल पुथल से काफी समानताएं इस सीरीज में दिख सकती हैं। गार्थ एनिस की कॉमिक बुक से कहानियां लेकर एरिक क्रिपके ने इस सीरीज की शुरूआत की ही एक सियासी पिच पर गर्दा उड़ाने के उद्देश्य से थी। लेकिन, कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ी और इसमें अनगिनत लेखकों का आना जाना शुरू हुआ, किसी को पता ही नहीं है कि कब कहानी किस करवट बैठ जाए, लेट जाए या खड़ी हो जाए। अमेजन प्राइम वीडियो का ये सीरीज एक ऐसा प्रयोग बन चुकी है जिसमें सुपरहीरो के नाम पर अब कुछ भी बेहूदा दिखाया जा सकता है।
Kannappa Teaser: 'कनअप्पा' की दुनिया में स्वागत है, विष्णु मांचू की फिल्म का टीजर पांच भाषाओं में हुआ रिलीज