फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bluff Movie Review: प्रियंका का दमदार एक्शन पर कहानी कमजोर, फिल्म का कौन सा भाग है धांसू? रिव्यू में जानें

सार

The Bluff Movie Review : प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई। कैसी है फिल्म की कहानी और कलाकारों का अभिनय, जानिए इस रिव्यू में…

विज्ञापन
फिल्म ‘द ब्लफ’ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Movie Review
द ब्लफ
कलाकार
प्रियंका चोपड़ा , कार्ल अर्बन , साफिया ओकले ग्रीन , टेम्यूरा मॉरिसन और इस्माइल क्रूज
लेखक
फ्रैंक ई फ्लॉवर और जोए बलारनी
निर्देशक
फ्रैंक ई फ्लॉवर
निर्माता
जो रूसो , एंथनी रूसो और प्रियंका चोपड़ा
रिलीज
25 फरवरी 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वीडियोज के हाथों इन दिनों अच्छी कहानियां लग नहीं रहीं। चाहे 'दलदल' हो या 'द ब्लफ',  इस ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज होने वाले प्रोजेक्ट्स के सिर्फ ट्रेलर बढ़िया होते हैं। रिलीज होने से पहले खूब हवा-बाजी की जाती है और रिलीज होने के बाद सारी हवा निकल जाती है।

विज्ञापन

कुछ इसी तरह प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को देखकर एक मुहावरा यादा आता है- ऊंची दुकान फीके पकवान। हां, ऐसा नहीं है कि इस फिल्म में कुछ देखने लायक नही है पर जितना मजा इसक ट्रेलर देखकर आया था फिल्म में वो सिर्फ एक्शन सीन देखकर ही मिलता है।

फिल्म ‘द ब्लफ’ रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कहानी
फिल्म का यही हिस्सा सबसे हल्का है। कहानी 1846 में सेट है जो एर्सेल (प्रियंका चोपड़ा जोनस) नाम की एक मछुआरिन की है। एर्सेल अपने पति, बेटे और ननद के साथ एक आईलैंड पर शांत जिंदगी जी रही है, तभी वहां समुद्री डाकू आ जाते हैं। वो एर्सेल को ढूंढकर उससे अपना सोना वापस ले जाना चाहते हैं जो एर्सेल, नहीं देती। समुद्री डाकुओं का सरदार कैप्टन कॉर्नर (कार्ल अर्बन) एर्सेल से कुछ पुराने हिसाब चुकता करना चाहता है। क्या है एर्सेल की पिछली जिंदगी का राज और कैसे वो इन समुद्री डाकुओं से अपने परिवार को बचा पाएगी, यही कहानी है।
अब फिल्म के क्लाइमेक्स तक कैप्टन कॉर्नर के बदला लेने की कोई बड़ी या ठोस वजह सामने नहीं आती। फिल्म एकदम फ्लैट है। अकेले एर्सेल ही यहां सबसे पंगा लेती दिखती हैं और आधी फिल्म के बाद बाकी फिल्म बहुत ही प्रिडिक्टेबल बन जाती है।

फिल्म ‘द ब्लफ’ रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अभिनय
फिल्म पूरी तरह से प्रियंका के कंधों पर लदी हुई है। उनका अभिनय और एक्शन ही एकमात्र वजह है जो भारतीय दर्शक इस फिल्म को देखेंगे। एक्शन सीन के दौरान उनके एक्सप्रेशन एकदम लाजवाब हैं। कैप्टन कॉर्नर के किरदार में कार्ल अर्बन ने अच्छा काम किया है। बाकी कलाकारों का काम भी सराहनीय है।

फिल्म ‘द ब्लफ’ रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

निर्देशन
फिल्म में एक्शन पर पूरा फाेकस रखा गया है और इसके एक्शन सीन हैं भी बेहद दमदार। यकीनन इसकी वजह फिल्म के प्रोड्यूसर जो और एंथनी रूसो हैं। हालांकि, निर्देशक फ्रैंक ई फ्लॉवर्स यहां एक गलती कर गए। पूरी फिल्म सिर्फ प्रियंका के इर्द-गिर्द घूमती है और बाकी के कलाकारों को इसमें कोई स्पेस ही नहीं थी और न ही किसी का खास बैक स्टाेरी दिखाई गई। फिल्म शुरू हाेती है कुछ घंटे बीतते हैं और खत्म हो जाती है। एक दो एक्शन सीन छोड़ दें तो आपको और कुछ यादगार नहीं मिलता।

विज्ञापन

फिल्म ‘द ब्लफ’ रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
देखें या नहीं
एक्शन फिल्में पसंद करते हैं और प्रियंका के फैन हैं तो देख सकते हैं। एडवेंचर और हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो भी एक बार जरूर देखें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें