इस शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सुरूर से हिमेश रेशमिया को बहुत उम्मीदे हैं। फिल्म के प्रमोशन में उन्होने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी, ऐसे में फिल्म की कमाई पर उनकी निगाहें हैं। हिमेश रेशमिया के संगीत और उनके गाए गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों के गले नहीं उतरी। एक के बाद हिमेश ने कई फिल्में की। सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं।
समीक्षकों से भी हिमेश की एक्टिंग को भी कभी अच्थी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब एक फिर वो पर्दे पर लौटे हैं तो ये फिल्म उनके करियर की के लिए बेहद अहम है। हिमेश रेशमिया, फराह करीमी और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'तेरा सुरूर' एक छोटे बजट की फिल्म है। फिल्म का बजट 11 करोड़ का है।
शुक्रवार को फिल्म ने 1.79 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने रविवार को 2.58 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की पहले तीन दिन की कमाई 6.46 करोड़ हो गई है।
तेरा सुरूर के निर्माता कह चुके हैं कि वो सेटेलाइट की बिक्री से ही फिल्म के बजट जितना कमा चुके हैं इसलिए उनको कोई नुकसान नहीं होने वाला।