फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: दिल तक नहीं पहुंचा सनी देओल के बेटे की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का मोशन पोस्टर

Thu, 14 Feb 2019 01:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पल पल दिल के पास
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: पल पल दिल के पास (मोशन पोस्टर)
विज्ञापन

कलाकार: करण देओल सहर बंबा। निर्देशक: सनी देओल
बैनर: जी स्टूडियोज और सनी साउंड


देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली फिल्म की बोहनी वैलेंटाइंस डे पर हो ही गई। फिल्म का मोशन पोस्टर खुद सनी देओल ने ट्विटर हैंडल पर जारी किया। करण के बाबा धर्मेंद्र की 1973 में आई सुपर हिट फिल्म ब्लैकमेल के बहुत ही मशहूर गाने पर इस फिल्म का नाम रखा गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर में धर्मेंद्र का नाम बतौर प्रस्तुतकर्ता दिया भी गया है।
Trending Videos

मोशन पोस्टर बहुत ही जल्दबाजी में लॉन्च किया गया दिखता है। ये भी समझ आता है कि इसके पीछे वैलेंटाइंस डे को भुनाने की कोशिश है। आमतौर पर मोशन पोस्टर को ही किसी फिल्म की पहली झलक माना जाता है और इसे बनाने में ग्राफिक्स टीम दिन रात मेहनत करती है ताकि हर मीडियम पर यह अच्छा दिखे। लेकिन, फिल्म का जो मोशन पोस्टर जी स्टूडियोज ने यूट्यूब पर वैलेंटाइंस डे आधा दिन निकल जाने के बाद जारी किया, उसे पहले ही घंटे में दर्शकों ने नापसंद कर दिया। आमतौर इस तरह के कंटेंट के लाइक्स पहले घंटे मे ही कम से कम एक लाख का आंकड़ा तो छू ही लेते हैं लेकिन जी स्टूडियोज की मार्केटिंग टीम इस मोशन पोस्टर की लॉन्चिंग के लिए कतई तैयार नहीं दिखी। पहले एक घंटे में मोशन पोस्टर को सिर्फ दो हजार के करीब व्यूज मिले।
विज्ञापन

मोशन पोस्टर में करण देओल और फिल्म की हीरोइन सहर संबा की पहली आधिकारिक झलक है। फिल्म का मोशन पोस्टर दरअसल दो पोस्टरों को ग्राफिक मूवमेंट के सहारे जोड़ कर बनाया गया है। मोशन जैसी कोई दूसरी चीज पोस्टर में है ही नहीं। करण और सहर के चेहरों पर एक लव स्टोरी के लिए जरूरी मासूमियत तो है लेकिन सनी देओल से अपने बेटे की डेब्यू फिल्म के पहले पोस्टर की लॉन्चिंग इससे बेहतर तरीके से किए जाने की उम्मीद फिल्म जगत में सबको जरूर रही होगी।

यहां देखें पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें