लगातार पांच दिन तक एक के बाद कमाई के रिकॉर्ड बनाने के बाद 'सुल्तान' को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान से सबको तगड़ी कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उम्मीदों पर खरी भी उतरी। पहले तीन दिन में ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
6 जुलाई को रिलीज हुई सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़, गुरुवार को 37.32 करोड़, शुक्रवार को 31.67 करोड़, शनिवार को 36.62 और रविवार को 38.21 की कमाई की है। फिल्म ने पहले पांच दिन में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 180.36 करोड़ की कमाई की जबकि फिल्म की ओवरसीज कमाई 300 करोड़ को पार कर गई। सोमवार को छुट्टियों के खत्म हो जाने के जाने चलते कमाई में गिरावट की उम्मीद थी।