फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: मार्शमेलो और प्रीतम की जुगलबंदी का कमाल है 'बिबा'

Sun, 17 Feb 2019 04:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
review
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: बिबा (म्यूजिक सिंगल)
विज्ञापन

कलाकार: मार्शमेलो, प्रीतम, प्रदीप सिंह स्रान, देव नेगी। फीचरिंग: शाहरुख खान, शिरले सेतिया
यूट्यूब चैनल: मार्शमेलो

गुलज़ार की मशहूर फिल्म किनारा में उन्हीं का लिखा एक गाना है, ‘नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे।’  संगीत का यही असली फलसफा है। और, भारत में न सही पर अमेरिका के एक बंदे ने इस फलसफे को ऐसा अपनी जिंदगी के गांठ से बांधा है कि आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, ये कलाकार अपना चेहरा ही नहीं दिखाता। यहां तक कि शोज में भी वह सिर पर एक बाल्टी जैसा हेलमेट लगाकर परफॉर्म करता है। नाम है- मार्शमेलो।

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) बनाने वाले मार्शमेलो के इंडिया टूर के साथ ही रिलीज हुआ है उनका मशहूर संगीतकार प्रीतम के साथ बनाया पहला हिंदी गाना-बिबो। इसके म्यूजिक अलबम में आपको हिंदी सिनेमा के तमाम हिट गानों के डांस स्टेप्स दिखेंगे और साथ में दिखेंगे शाहरुख खान। मुंबइया म्यूजिक में जब असली गाने बनाने की कला धीरे धीरे हाशिये पर पहुंच रही है तो सात समंदर पार से आए एक कलाकार ने समझाया है कि ओरीजनल, ओरीजनल ही होता है और रीमिक्स या रिक्रिएशन से हमेशा दस कदम आगे रहता है।
विज्ञापन


मार्शमेलो का नाम हिंदी संगीत के आम शौकीनों को पता भी नहीं है और मार्शमेलो के अपने फॉलोअर्स को हिंदी का पता नहीं है, फिर भी यूट्यब पर रिलीज होने के दो दिन के भीतर इसे 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दो साल पहले फोर्ब्स पत्रिका ने मार्शमेलो की पहचान पहली बार जाहिर की थी कि 26 साल के इस कलाकार का असली नाम क्रिस कॉमस्टॉक है।
विज्ञापन


वह पहले डॉटकॉम के नाम से भी गाने बना चुके हैं। दुनिया के पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डीजे में शामिल मार्शमेलो का यह पहला हिंदी गाना वाकई दमदार है और इतना ही आकर्षक है इसका म्यूजिक वीडियो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें